कर्नाटक, बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है है। उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पास्को) और आईपीसी की धारा 354 (ए) के तहत आरोप लगाया गया है। 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु की सदाशिवनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्राथमिकी के अनुसार घटना 2 फरवरी की है। मां और बेटी धोखाधड़ी के एक मामले में सहायता मांगने के लिए येदियुरप्पा के पास गईं थीं। महिला के अनुसार येदियुरप्पा उनकी 17 साल की बच्ची को एक कमरे में ले गए और दरवाजा बंद कर दिया। वे उस कमरे में पांच मिनट तक रुके, जहां कथित तौर पर पीड़िता का यौन उत्पीड़न हुआ। वापस लौटने पर महिला ने जब येदियुरप्पा से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो जवाब दिया वह जांच कर रहे थे कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ था या नहीं। इस मामले में बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय ने बयान जारी किया है। 53 ऐसे मामलों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें शिकायकर्ता ने पहले ही अलग-अलग चीजों को लेकर अलग-अलग लोगों के खिलाफ शिकायतें दाखिल की थीं। इस बात पर जोर दिया गया है कि शिकायर्ता को इस तरह की शिकायतें दर्ज कराने की आदत है।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more