कर्नाटक, बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो इस साल कई अहम मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने आज इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि इसरो ने आज फिर से एक उपलब्धि हासिल करते हुए पीएसएलवी-सी56 रॉकेट से सिंगापुर के सात सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक विभिन्न कक्षाओं में स्थापित किया। इस दौरान इसरो अध्यक्ष ने बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में इसरो के भविष्य के मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल ही हम कई अहम मिशन को अंजाम देंगे। पीएसएलवी फिर से उड़ान भरेगा और अगस्त या सितंबर में हम फिर से पीएसएलवी मिशन को लॉन्च करेंगे। गगनयान का परीक्षण वाहन भी इस साल तैयार हो जाएगा, जिसे फिलहाल इंटीग्रेट किया जा रहा है। बता दें कि गगनयान प्रोजेक्ट के तहत इसरो तीन सदस्यों के क्रू को तीन दिन के मिशन के लिए 400 किलोमीटर दूर पृथ्वी की कक्षा में भेजेगा और फिर उन्हें सुरक्षित जमीन पर उतारेगा। क्रू सदस्यों की समुद्र में लैंडिंग होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






