मध्यप्रदेश, भोपाल : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राज्य की पर्वतारोही बेटी भावना डेहरिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया।छिंदवाड़ा जिले के छोटे से गांव तामिया की रहने वाली 30 वर्षीय भावना डेहरिया ने 15 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस (रूस) की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़कर यहां तिरंगा फहराया। भावना इससे पहले 8849 मीटर की ऊंचाई वाले माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर चुकी हैं। भावना ने माउंट एल्ब्रुस की पूर्वी और पश्चिमी चोटी में से फिलहाल पूर्वी चोटी पर तिरंगा फहराया है। जल्द ही वे एल्ब्रुस की पश्चिमी चोटी भी फतह कर उसमें तिंरगा लहराएंगी। भावना ने बताया कि 15 अगस्त के दिन माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने के लिए उन्होंने टीम के साथ 14 अगस्त की रात 12 बजे से पर्वत पर चढ़ना शुरू किया था। वे सुबह करीब 5:30 बजे पश्चिमी माउंट एल्ब्रुस पर पहुंची और समिट कर यहां तिरंगा लहरा दिया। भावना ने अपने अभियान की सफलता के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। भावना मां बनने के बाद से ही लगातार तामिया के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेनिंग ले रही थी, जो उन्हें माउंट एल्ब्रुस को फतह करने में काम आई।
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच पश्चिम बंगाल, कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
Read more






