बिहार, औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जब रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और इसमें 25 लोग झुलस गए। इतना ही नहीं, आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के क्रम में झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहां अनिल गोस्वामी के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी आग बुझाने पहुंच गए। फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक इन सबों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more