बिहार, पटना: आखिरकार बिहार सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन को अनलॉक करने का फैसला किया। सरकार ने यह कदम एक महीने 3 दिन के बाद उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की।
गौरतलब है कि बिहार में 5 मई को पहला लॉकडाउन लगा था। इस अवधि के दौरान स्थिति में सुधार तो है लेकिन अभी सावधानियां बरतने की जरूरत है। अनलॉक को कुछ पाबंदियों के साथ लागू की जाएगी।
इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा की लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुए शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय अपराहन 4 बजे तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि अपराहन 5 बजे तक बढेंगी।
शिक्षा व्यवस्था ऑनलाइन की जा सकेगी। निजी वाहनों को चलने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी।