बिहार, नवादा : नवादा में एक घर में भीषण धमाका हुआ है, जिससे मकान का एक कमरा गायब हो गया है। दीवारें गायब हो गई हैं। जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ, उस तरफ दीवार के निशान तक गायब हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि मकान के हिस्से टूटकर दूर-दूर तक बिखर गए। बंद घर में धमाका होने की खबर से पुलिस भी चौंक गई है। एक तरफ राहत है कि जान-माल का नुकसान नहीं है, वहीं सवाल उठ रहा है कि आखिर यह हुआ तो कैसे। घटना शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित गोंदापुर मोहल्ले की है। मकान में रहने वाले सभी लोग शादी समारोह में गए थे, उसी दौरान यह धमाका हुआ है। पुलिस ने मामले की संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा घटना की जानकारी परिवार वालों को भी दी गई है। घटना कैसे और क्यों हुई इसको लेकर फिलहाल असमंजस का माहौल बरकरार है, लेकिन इलाके के लोग अब भी दहशत में हैं।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






