बिहार, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा। पार्थिव शरीर आज उनके पटना के राजेंद्र नगर आवास पर लाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज से टेलीफोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है। उधर बिहार भाजपा ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाम पांच बजे पटना आयेंगे। बता दें कि सुशील के निधन से बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर है। बीते कुछ समय से गले की कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय मोदी का निधन कल रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में हो गया था। सुशील के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक जताया है। 30 साल से ज्यादा के सियासी करियर में सुशील मोदी विधायक, विधान परिषद सदस्य, लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के सदस्य रहे। वो दो बार बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे। उनका राजनीतिक करियर पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ।
सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...
Read more






