बिहार, पटना : बिहार में ठंड का कहर जारी है। राज्य में लगातार तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। पूरे राज्य में शीतलहर और भीषण ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। प्रदेश में ठंड के प्रकोप को देखते हुए कुछ जिलों के जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। इसमें छपरा, सारण और भोजपुर जिलों के स्कूल शामिल है। भोजपुर में लगातार शीतलहर का कहर जारी है, जिले का तापमान गिर कर 7 डिग्री पहुंच गया है। जिले में ठंड के कहर को देखते हुए बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को आज से 9 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों और प्री-स्कूल से लेकर कक्षा 8वीं तक शामिल है। वहीं इससे ऊपर की क्लास की पढ़ाई के लिए स्कूल का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे के बीच रखने का निर्देश दिया है। भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया की तरफ से इसको लेकर एक आदेश भी जारी किया गया है। जिसमे कहा गया है कि जिले में अत्यधिक ठंड को देखते हुए बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 9 जनवरी तक बंद रहेंगे।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more