बिहार, पटना : बिहार की महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज राजभवन में संपन्न हुआ। 31 मंत्रियों मंत्रियों ने शपथ ली।शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। तेज प्रताप यादव वन व पर्यावरण मंत्री बनाए गए हैं। महागठबंधन की पिछली सरकार में तेज प्रताप के पास रहा स्वास्थ्य विभाग इस बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखा है। गौरतलब है कि शपथ लेने वाले 31 मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 11, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 16, कांग्रेस के दो तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के एक मंत्री शामिल है। एक निर्दलीय को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। सूत्रों के मुताबिक छूट गए कई बड़े चेहरों को अगले मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर शपथ ग्रहण के पहले राजद व जेडीयू के बीच गृह विभाग को लेकर फंसा पेच सुलझा लिया गया। हमेशा की तरह गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखा है। नीतीश कुमार को गृह के अलावा सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन तथा वैसे सभी विभाग, जाे किसी को आवंटित नहीं हैं, मिले हैं।बदले में राजद के खाते में विधानसभा अध्यक्ष का पद गया है। सूत्र बताते हैं कि अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाएंगे। राजद के चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more