असम, गुवाहाटी: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) का साथ छोड़कर बीटीसी के परिषदीय सदस्य विजित गौड़ा नार्जरी ने आज भगवा चोला परिधान किया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेई भवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास की उपस्थिति में आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए। पार्टी का दामन थामने के बाद उन्होंने कहा कि उनके लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है।
उनकी हमेशा से एक राष्ट्रीय पार्टी के लिए काम करने का सपना रहा है और वह सपना आखिरकार आज सच हो गया है। उन्होंने दास को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पार्टी के सदस्य बनकर राज्य की प्रगति के लिए काम करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने भाजपा के सदस्य के रूप में उन्हें गले लगाने के लिए पार्टी में सभी का आभार व्यक्त किया।
पार्टी के राज्य समिति उन्हें दी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने बीटीसी चुनाव 2020 के लिए बक्सा जिले के तहत नंबर 26 दरंगाजुली क्षेत्र (एसटी सीट) से चुनाव लड़ा था।इस अवसर पर दास ने कहा कि बीटीसी में पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस विधानसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को वहां 8 लाख 62 हजार 181 वोट मिले, जबकि महागठबंधन के हाथ 6 लाख 51 हजार 73 ही वोट लगे।
भविष्य में हमें उम्मीद है कि बीटीसी में हमारा प्रदर्शन और बेहतर होगा। महासचिव एवं सांसद पल्लव लोचन दास के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष स्वप्निल बरुआ, मिहीनेश्वर बसुमतारी, बलेन मूसाहारी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।