नई दिल्ली : मौजूदा युवा विश्व चैंपियन भारत के सचिन ने कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान में यखलास गिलिचजानोव पर प्रभावशाली जीत के साथ इलोर्डा कप में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सचिन ने तुर्कमेनिस्तान के अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज करने की दिशा में पावर-पैक प्रदर्शन किया। दोनों मुक्केबाजों में सबसे आक्रामक दिख रहे सचिन ने कुशल मुक्केबाजी का शानदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा। इस बीच सिमरनजीत कौर के अलावा दो अन्य भारतीय मुक्केबाजों की चुनौतियां टूर्नामेंट के दूसरे दिन मिली हार के बाद समाप्त हो गईं। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं सिमरनजीत चीन की जू जिचुन के खिलाफ महिलाओं के 60 किग्रा भार वर्ग के अंतिम -8 दौर के मुकाबले में 2-3 से हार गईं। दूसरी ओर लक्ष्य चाहर और हर्ष लकड़ा को पुरुष वर्ग में अपने कजाक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 0-5 से हार मिली। मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन लक्ष्य 86 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अबजल कुट्टीबेकोव से हार गए, जबकि हर्ष को 80 किग्रा भार वर्ग के प्रारंभिक दौर के मुकाबले में येरासिल झाकपेकोव ने हराया।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






