असम, कछार: असम पुलिस राज्य में चल रहे अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं। विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ जब्त करने के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
इसी कड़ी में कछार पुलिस के SP, IPS निम्बालकर की अध्यादेश में चलाए गए एक अभियान के दौरान कबुगांग क्षेत्र में बर्मी सुपारी से भरी दो ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक को गोदाम ले जाते समय उसके पास से बर्मी सुपारी की कुल 80 बोरी जब्त की गई।
कछार पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नजमुल हुसैन लश्कर और तजमुल हुसैन लस्कर के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अवैध सुपारीओं की कीमत डेढ़ करोड़ के आसपास होगी। अभियान आइजोल और सिलचर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया गया था।
पुलिस ने एक ट्रक चालक विपिन डेका को भी गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वर्मी सुपारीओं को मणिपुर से अवैध तरीके से ट्रकों में लादकर लाया जाता है। जिन ट्रकों से अवैध सुपारी जबकि गई है उसे बोरे में छुपा कर लाया जा रहा था।
इन बोरों के ऊपर टीन और लोहे के छड़े रखे गए थे। वहीं दूसरी ओर कछार पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का भी भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लालापुर व धोलाई इलाके से 29 कार्टून वर्मी मच्छर मारने वाले कॉल एवं 12 कार्टून अवैध विदेशी शराब भी बरामद किया है।
दूसरी तरफ लखीमपुर पुलिस ने 63 हेरोइन की छोटी शिशि भी बरामद की है। इनमें 5.42 ग्राम हेरोइन पाया गया है। इस सिलसिले में 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि हमारा अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहां की एक महीने में असम पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हमारी सरकार कि यह बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।
एक महीने में 23.8 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध नशीला पदार्थ जब्त किया गया। इनमें हेरोइन (7,98,48,000 रुपए), गांजा (6,10,39,049 रुपए) टैबलेट (9,02,60,700 रुपए), मॉर्फिन (50,000 रुपए) शामिल है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पिछले एक माह में 500 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।






