पंजाब, चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा की। उन्होंने अपने नए राजनीतिक दल का नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा है।
इस घोषणा से पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने की भी बात कही। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को भेज दिया है। गौरतलब है कि उन्होंने 27अक्टूबर को कहा था कि वे नई पार्टी बनाएंगे। पंजाब कांग्रेस में प्रतिद्वंद्वी नवजोत सिंह सिद्धू से घमासान के बाद उन्होंने सितंबर माह में पंजाब के मुख्यमंत्री पद इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने यह संकेत भी दिया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ अकाली से अलग हुए समान विचार वाले गुटों से गठबंधन करेंगे।
हालांकि उन्होंने साफ किया कि भाजपा से गठबंधन कृषि कानूनों के मुद्दे के संतोषजनक समाधान पर निर्भर करेगा।