चंडीगढ़ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने जसवीर सिंह गढ़ी को आनंदपुर साहिब सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। गढ़ी बसपा पंजाब के प्रधान हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 24 मई को पंजाब आएंगी। वह पंजाब के सभी 13 और चंडीगढ़ की एक सीट पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। पार्टी की तरफ से नवांशहर में रैली का आयोजन किया जाएगा। बसपा ने अब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहले घोषित उम्मीदवारों में होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज, संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह, पटियाला से जगजीत सिंह, जालंधर से बलविंदर कुमार, फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान, बठिंडा से लखवीर सिंह निक्का, फतेहगढ़ साहिब से कुलवंत सिंह महतों, गुरदासपुर से इंजीनियर राज कुमार, खडूर साहिब से इंजीनियर सतनाम सिंह, अमृतसर से विशाल सिद्धू और लुधियाना से दविंदर सिंह पनेसर रामगढि़या को अपना उम्मीदवार बनाया है।
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता नई दिल्ली : भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत...
Read more






