तमिलनाडु, चेन्नई : तमिलनाडु के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सांसद और विधायकों ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से एक निजी होटल में मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा फिलहाल चेन्नई में मौजूद हैं। वे यहां द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल होने के लिए आई हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन दोनों कांग्रेसी नेताओं का स्वागत करने हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। उनके साथ डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि और टीआर बालू भी वहां मौजूद थे। स्टालिन की अध्यक्षता में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा। डीएमके उप महासचिव के कनिमोझी ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रमुख महिला नेताओं को आमंत्रित किया है। सोनिया और प्रियंका के अलावा इस सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल पार्टियों की कई महिला नेताएं भी चेन्नई पहुंची हैं।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





