छत्तीसगढ़, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य का राज्योत्सव का आयोजन 4 से 6 नवंबर तक होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन नवा रायपुर मेला ग्राउंड में होगा। राज्योत्सव के पहले दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति। बॉलीवुड के कई कलाकार करेंगे शिरकत और देंगे प्रस्तुति। कार्यक्रम के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। राज्योत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्रीसीएम विष्णुदेव साय करेंगे।. विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसीएम अरुण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम में कैबिनेट सहित सांसदगण, विधायकगण व अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। देश के 26वें राज्य छत्तीसगढ़ का आज स्थापना दिवस है। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का गठन मध्यप्रदेश से अलग कर किया गया था। छत्तीसगढ़ ने 24 सालों का सफर पूरा कर लिया है। छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे देशभर में जाना जाता है। राज्य के गठन के समय यहां 16 जिले थे। आज प्रदेश में जिलों की संख्या 33 हो गई है।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more