असम, गुवाहाटी: असम सरकार ने कहा कि राज्य के सिनेमा हॉल को खोलने के बारे में अगले महीने कोई निर्णय लेगी। यह है निर्णय राज्य में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने कही। उन्होंने कहा कि अगर अगले महीने सिनेमा हॉल खोले जाते हैं, तो उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।
गौरतलब है कि अखिल असम सिनेमाहॉल कर्मचारी संघ ने आज राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया। वे लोग कोविड -19 स्थिति के कारण हॉल बंद रखने के सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सिनेमा हॉल के कर्मचारियों का कहना है कि सिनेमा हॉलों का लंबे समय से बंद होना उनके जीवन में भारी समस्या और आर्थिक संकट पैदा कर रहा है। इसके अलावा, ऐसे समय में जब अन्य सभी सार्वजनिक सभा स्थल खोल दिए गए हैं, राज्य में सिनेमाघरों को बंद करने का कोई मतलब नहीं है।
1 सितंबर को जारी कोविड -19 मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सरकार ने अभी तक सिनेमाघरों को फिर से खोलने के बारे में उल्लेख नहीं किया है, न ही इस पर कोई निर्णय लिया है। गुवाहाटी में सिनेमा हॉल के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराधा सिनेमा हॉल में विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह कई अन्य सिनेमा हॉल कर्मचारियों ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर संबंधित मुद्दे पर विरोध परेशान किया।