नई दिल्ली : पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में और ढील दी। कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ ही चुनाव प्रचार का समय चार घंटे बढ़ाया गया है।
अब सभी पार्टियां सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकेंगी। कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों में गिरावट के बाद यह कदम उठाया गया है। आयोग ने ढील देते हुए सीमित संख्या में लोगों के साथ पदयात्राओं की अनुमति दे दी और साथ ही प्रचार अभियान पर प्रतिबंध की अवधि कम कर दी।
अब चुनाव प्रचार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक के बजाय सुबह छह बजे से रात 10 बजे के बीच किया जा सकता है। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते प्रत्यक्ष रैलियों, रोड शो और पदयात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।
आयोग समय-समय पर महामारी की स्थिति की समीक्षा कर रहा है और कुछ छूट दे रहा है।