मणिपुर, इंफाल: मणिपुर सरकार ने 18 जुलाई से 10 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में कोविड-19 के डेल्टा संस्करण के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए यह कदम उठाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बीमारी की संचरण श्रृंखला को तोड़ने के लिए यह सख्त कदम जरूरी था।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है। उधर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि 18 जुलाई से 10 दिन के लिए पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा रहा है जिसमें सभी प्रतिष्ठान, स्कूल कॉलेज और अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि जरूरी सेवाओं को बंद नहीं किया जाएगा।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने वैक्सीन को लेकर भी कहा कि लोग बाहर निकलने से पहले खुद को वैक्सीन लगवाकर ही बाहर निकलने का निर्णय लें।