नई दिल्ली : कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान कल समाप्त हो गया। इस अभियान के तहत पार्टी ने 2.6 नए सदस्य जोड़े हैं। गौरतलब है कि यह डिजिटल सदस्यता अभियान एक नवंबर 2021 को शुरू हुआ था। राहुल गांधी ने पहले दिन खुद को डिजिटल सदस्य के तौर पर नामांकित किया था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पार्टी के डिजिटल सदस्य बने थे।
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डिजिटल सदस्य के रूप में जोड़कर इसकी समाप्ति की घोषणा की। पार्टी ने कहा कि पिछले वर्षों से अलग रणनीति अपनाते हुए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने इस बार साल 2022-2027 के लिए पारंपरिक सदस्यता प्रक्रिया के साथ-साथ डिजिटल सदस्यता अभियान को लागू करने का फैसला किया था। इस बारे में पार्टी के संगठननिक महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि अभियान को लोगों का बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। खासतौर पर पार्टी के युवा समर्थकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही है।
हमने हर विधानसभा के सभी बूथों में पहुंच बनाई है और 2.6 करोड़ नए सदस्य जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस आंकड़े की पुष्टि की जा चुकी है। ये सभी सत्यापित सदस्य हैं, जिन्हें कांग्रेस सदस्यता एप नामक मोबाइल एप से नामित नामांकनकर्ताओं द्वारा पार्टी में नामांकित किया गया है।