मणिपुर, इंफाल: मणिपुर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोंविदास कोंथोजम ने आज इस्तीफा दे दिया। वहीं पार्टी से बगावत कर आठ विधायकों ने भी हाथ का साथ छोड़ दिया। उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि प्रदेश अध्यक्ष गोंविदास कोंथोजम लगातार 6 बार से मणिपुर की विष्णुपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर रहे हैं। उनकी गिनती राज्य के दिग्गज नेताओं में होती है। वे पार्टी के विधानसभा में मुख्य सचेतक भी हैं। वहीं मणिपुर सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
अगले साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने वाले है और चुनाव से पहले राजनीति के लिए बड़ी उलटफेर साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा एक बार फिर सत्ता अपने हाथ में ही रखना चाहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जोड़ तोड़ कर सरकार बनाया था। इस बार उसकी मंशा अकेले दम पर सरकार बनाने की है। मालूम हो कि मणिपुर विधानसभा में 60 सीटें हैं।
साल 2017 में हुए चुनावों में तब कांग्रेस ने 28 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा को 21 सीटें मिली थीं। कम संख्या बल होने के बावजूद उसमें जोड़ तोड़ कर सरकार बनाया था।