उत्तर प्रदेश, लखनऊ : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी सूची में अलीगढ़ जिले की इगलास, खैर व छर्रा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छर्रा से अखिलेश शर्मा, खैर से मोनिका सूर्यवंशी, इगलास से प्रीति धनगर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह अलीगढ़ जिले से 2 महिलाओं को उतारा गया है। इसके पहले 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें से 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है।
आज जारी किए गए सूची में सुखविंदर कौर (सहारनपुर नगर), हाजी अखलाक (कैराना), सत्य श्याम सैनी (थाना भवन), मो. अयूब जंग (शामली), देवेंद्र कश्यप (बुढ़ाना), डॉ. यस्मीन राना (चरथावल), दीपक कुमार (पुरकाजी), सुबोध शर्मा (मुजफ्फरनगर), गौरव भाटी (खतौली), मौलाना जमीन कासमी (मीरपुर), सलमा आगा अंसारी (ठाकुरद्वारा), कल्पना सिंह (बिलारी), मिथलेस (चंदौसी), जगदीश शर्मा (सिवालखास), सैयद रियानुद्दीन (सरधना), अवनीश कजाला (मेरठ कैंट), रंजना शर्मा (मेरठ), नफीस सैफी (मेरठ दक्षिण), राहुल कश्यप (बरूत), अनिल देव त्यागी (बागपत), संगीता त्यागी (साहिबाबाद), नीरज कुमार प्रजापति (मोदी नगर), अरविंद शर्मा (धौलाना), भावना वाल्मीकि (हापुड़), सलीम अख्तर (सिंकदराबाद), सुशील चौधरी (बुलंदशहर), पूनम पंडित (स्याना), चौधरी गजेंद्र (अनूप शहर), सुनीता शर्मा (देबाई), जियाउर रहमान (शिकारपुर), तुक्की मल खटिक (खुर्जा), मोनिका सूर्यवंशी (खैर), अखिलेश शर्मा (छर्रा), प्रीति धंवार (इगलास), पूनम देवी (छाठा), सुमन चौधरी (मांट), सिंकदर वाल्मीकि (आगरा कैंट), हेमंत चहर (फतेहपुर सीकरी), ऊषा गंगवार (नवाबगंज), मुन्ना सिंह (कटरा) प्रियंका जायसवाल (अकबरपुर) का नाम शामिल है।