मध्य प्रदेश, झांसी : साइबर जालसाजों ने एक ग्राहक को 96,254 रुपये की चपत लगा दी। घटना सीपरी बाजार के संगम विहार कॉलोनी की है। यहां रहने वाले अमित वर्मा ने पुलिस को बताया कि दस अप्रैल को एक ऑनलाइन कंपनी से एक प्रोडक्ट मंगाया। काफी दिनों बाद भी जब का सम्मान नहीं पहुंचा तो उसने गूगल से ऑनलाइन कंपनी का नंबर निकाला और उस पर फोन किया।
ग्राहक सेवा ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका पैसा वापस कर दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए उसे एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथी उसने यूपीआई की आईडी भी भर दी। जैसे ही इस फॉर्म को उसने अपलोड किया, थोड़ी देर में उनके बैंक खाते से पैसे निकलने लगे। उसके मुताबिक तीन बैंक खातों से जालसाजों ने कुल 96,254 रुपये निकाल लिए।
पैसे कटने का मेसेज आते ही वह हैरान रह गया। घटना के बारे में समझ आते ही उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।