नई दिल्ली: असम विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी ने आज सुबह उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आवास पर पहुंचे। बताया जाता है कि यह उनकी उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट थी।
गौरतलब है कि दैमारी 21 मई को असम की 15वीं विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इससे पूर्व 1 जून को असम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने भी पद संभालने के बाद पहली बार नायडू से मुलाकात की थी।
उप राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की गई।