गुवाहाटी: प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर नाजिरा के विधायक देवव्रत सैकिया को पार्टी विधायक दल का नेता चुना। सैकिया पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे। वही सामगुड़ी के विधायक रकिबुल हुसैन को पार्टी विधायक दल का उपनेता चुना गया है।
आज यहां जारी एक बयान में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि विधायक दल की बैठक में अन्य पदाधिकारियों का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। दक्षिण सालमारा के विधायक वाजेद अली चौधरी को पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में चुना गया है।
कमलाक्ष्य दे पुरकायस्थ को पार्टी के उप मुख्य सचेतक के रूप में रखा गया है और मरियानी विधायक रूपज्योति कुर्मी को पार्टी विधायक दल के सचिव के रूप में चुना गया है। सुशांत बरगोहाईं और रेकिबुद्दीन अहमद को पार्टी का प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष चुना गया है।