असम, गुवाहाटी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गुवाहाटी शाखा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का अभिनंदन किया। गुवाहाटी के माछखोवा स्थित प्रागज्योति सांस्कृतिक प्रकल्प में विश्व मानवतावाद दिवस के मौके पर प्रजापिता राजयोग केंद्र के समाजिक इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विवि की छत्तीसगढ़ शाखा की कार्यवाहक प्रमुख बहन बी.के. अनिता ने मानव जीवन और मानवता के दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री जाधव पायेंग और पलाशबाड़ी के विधायक हेमांग ठाकुरिया। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा और योगदान देने वाले व्यक्तियों को स्मारक मानपत्र गामोछा, शॉल, पौधे आदि भेंट की गई। इस मौके पर असम के राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में प्रख्यात पत्रकार हैदर हुसैन, चिकित्सक डॉ. प्रसन्न मल्ल बुजरबरुवा आदि शामिल है। गौरतलब है कि सैकिया पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से शांति एवं मानवता के लिए राष्ट्रव्यापी सेवा में जुटे हुए हैं। उनकी ही मांग पर असम सरकार ने डायन हत्या पर लगाम कसने के लिए असम विधानसभा में कानून पारित किया। ड्रक्स एवं अन्य असामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संग्राम लगातार जारी रखे हुए हैं। इन्हें 111 से भी अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जा चुका है। उनके कार्यों की प्रशंसा देश विदेश की मीडिया ने भी की है।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more