असम, गुवाहाटी: असम के राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एनई फोकस डॉट कॉम की ओर से पांचवी वर्षगांठ पर प्रदान किया गया ।
उनके अलावा असम में सत्र महासभा के महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम कुमार महंत, शिवसागर के चिकित्सक सूरजीत गिरी एवं देरगांव के अगर व्यवसाय दिलबर हुसैन को ग्लोरी पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर एनई फोकस डॉट कॉम की प्रमुख एवं संपादक संगीता सैकिया ने कहा कि उनका न्यूज़ पोर्टल पूर्वोत्तर के क्षेत्र में अग्रणी है और इन हस्तियों को सम्मानित कर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

गौरतलब है कि अंधविश्वास विरोधी नेता अमेरिका संयुक्त राष्ट्र विश्व संवाद संस्था एवं मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के अंतर्राष्ट्रीय सदस्य सैकिया ने कहा कि बचपन से ही सामाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं और उस दौर में इस तरह के काम को गलत निगाहों से देखा जाता था। इन तमाम दुश्वारियां के बीच भी उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
उनकी नजरों में कोई भी काम अगर इमानदारी से किया जाए तो इसमें सफलता मिलती ही है। उन्होंने अपने संबोधन में पुरस्कार हासिल करने वाले अन्य विजेताओं को भी अपनी शुभकामनाएं दी और उम्मीद जाहिर की कि आने वाले समय में यह पुरस्कार उन्हें और अधिक काम करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।



