नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। आज सुबह 11 बजे शुरू हुई मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग की उम्मीदवार द्रौपदी ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे दौर की गणना में ही पराजित कर दिया। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे दौर राउंड में ही हासिल हो गई। उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले, जबकि सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इन मतों में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्यसभा के महासचिन पीसी मोदी ने बताया कि दोपहर 2 बजे सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हुई। इसमें मुर्मू को 540 वोट मिले। इसका कुल मूल्य 3 लाख 78 हजार है। वहीं दूसरी तरफ सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले। जिसका मूल्य 1 लाख 45 हजार 600 है। उन्होंने बताया कि सांसदों के कुल 15 वोट रद्द हुए हैं और 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है। मुर्मू को जीत सुनिश्चित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मुर्मू की जीत के बाद उनके ओडिशा स्थित पैतृक गांव और देश के बाकी हिस्सों में जश्न का माहौल है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए जीत की खुशियां मना रहे हैं। ओडिशा के मयुरभंज जिले में रायरंगपुर कस्बे के मुर्मू के गांव और ससुराल में उनके चाहने वाले लड्डू बांटकर जश्न मना रहे हैं।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






