इंफाल /पोर्ट ब्लेयर (मणिपुर / अंडमान और निकोबार) : मणिपुर और अंडमान निकोबार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मणिपुर में भूकंप सुबह करीब 8.45 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र सुबह 7:48 बजे था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। इस बीच अंडमान और निकोबार में भूकंप सुबह 5.30 बजे रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता के साथ आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से 218 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में सुबह 05.28 बजे बताया गया।
गौरतलब है कि भूकंप में रिक्टर स्केल का हर पैमाना पिछले पैमाने की तुलना में 10 गुना अधिक शक्तिशाली होता है। वहीं रिक्टर स्केल पर 4.4 की तीव्रता वाला भूकंप मणिपुर के उखरूल में आया। यहां पर भूकंप का केंद्र 56 किमी ईएसई में दर्ज किया गया। भूकंप सुबह 7.48 बजे आया।