नयी दिल्ली : दिल्ली समेत देश भर में ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार 10 जुलाई को मनाया जाएगा। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से चांद नहीं दिख पाया है, लेकिन बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के कई हिस्सों में इस्लामी कलेंडर के आखिरी महीने ज़ुल हिज्जा का चांद नजर आया है। तीन दिन चलने वाला यह त्यौहार ईद उल फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। मुस्लिम समुदाय के जिन लोगों के पास करीब 613 ग्राम चांदी है या इसके बराबर के पैसे हैं या कोई और सामान है, उन पर कुर्बानी वाजिब है। गौरतलब है कि इस बार कुर्बानी को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अब कुर्बानी बूचड़खानों में ही की जा सकेगी। कुर्बानी अब न तो घरों में हो सकेगी और न ही खुले स्थान पर। केंद्र सरकार ने कहा है कि पिछले काफी समय से देखने में आ रहा है कि पशुओं को वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। यह उनके साथ एक तरह की क्रूरता है, ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






