असम गुवाहाटी : महाराष्ट्र के सियासी संकट के सूत्रधार एवं बागी विधायक एकनाथ शिंदे आखिरकार आज होटल रेडिसन ब्लू से बाहर निकले और नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है मां कामाख्या के दरबार आशीर्वाद लेने पहुंचे। आज सुबह करीब 7:45 बजे वे अपने कुछ साथी विधायकों के साथ मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे चार अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी के बोरझाड़ स्थित भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बरद लैला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह लोग सीधे मुंबई जाएंगे या फिर दिल्ली। यह भी कहा जा रहा है कि बागी विधायक अलग-अलग गुटों में गुवाहाटी से रवाना होंगे। यहां उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि पिछले 20 जून से 39 शिवसेना के बागी विधायक एवं 9 निर्दलीय विधायक होटल रेडिसन ब्लू में डेरा डाले हुए हैं।
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता नई दिल्ली : भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत...
Read more






