महाराष्ट्र, मुंबई : एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के 39 दिन बाद आज महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का गठन हो गया। 50-50 फॉर्मूला के तहत दोनों ओर से 9-9 विधायक मंत्री बनाए गए। सबसे पहले भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली। मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे, संजय राठौड, सुरेश खाड़े, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, अतुल सावे, शंभूराज देसाई, मंगल प्रभात लोढ़ा है।गौरतलब है कि महाराष्ट्र में उलटफेर के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्रीपद की शपथ ली थी। हालांकि इसके बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। इस दौरान शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजीत पवार भी राजभवन में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 10 से 18 अगस्त तक चलेगा। विधानमंडल सचिवालय ने मानसून सत्र से पहले की तैयारियों के लिए छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सचिवालय की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक, 9 से 18 अगस्त के बीच कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है।
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच पश्चिम बंगाल, कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
Read more






