असम, गुवाहाटी : एल्विस अली हजारिका ने अरब सागर में धर्मतर जेट्टी से गेटवे ऑफ इंडिया तक 38 किलोमीटर की दूरी आसानी से तैरने वाले पहले असमिया बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रात 1 बजे तैरना शुरू किया और इसे पूरा करने में उन्हे कुल 10 घंटे लगे। इससे पूर्व उन्होंने कहा था कि यह प्रतियोगिता उनके नॉर्थ चैनल स्विमिंग इवेंट के प्रशिक्षण का हिस्सा थी, जिसे वह अगले साल पूरा करने की योजना बना रहे हैं।
यह एक चुनौतीपूर्ण कदम था। हमें बहुत बड़ी मछलियों के साथ करना था और पानी में रोशनी की कमी के कारण रात में ठीक से दिखाई भी नहीं पढ़ रहा था। यह सफलता केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि असम के लोगों के लिए एक सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी यात्रा शुरू की और मेक्सिको में अपने गंतव्य को प्राप्त करने के लिए 10 घंटे 59 मिनट के समय में 80 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की।
उनके साथ ट्रेक पर पश्चिम बंगाल के तैराक रिमो साहा भी थे, जो उनके साथ चार घंटे से अधिक समय तक रहे। यात्रा की कुल लागत 6-7 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है।गौरतलब है कि इससे पहले भी वे विभिन्न तैराकी प्रतियोगिताओं में 68 राष्ट्रीय और छह अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 1991 में एशिया पैसिफिक स्विमिंग चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस समय उनकी उम्र महज 9 साल थी।





