नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में चल रही गतिरोध को दूर करने के लिए आलाकमान पूरी तरह से तत्पर नजर आ रही हैं। अगले साल वहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी आलाकमान चाहती है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के आंतरिक कलह को दूर किया जाए।
इस कड़ी में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। तकरीबन 1 घंटे चली इस मुलाकात के दौरान कलह को जल्द से जल्द दूर किए जाने पर जोर दिया गया। इस मुलाकात के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।
बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जो आदेश दिया जाएगा वह उसका अनुपालन करेंगे। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बैठक में विवादों को सुलझा ने पर सहमति बनी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्होंने सरकार के कामकाज से भी अवगत कराया। राजनीतिक मुद्दों पर भी हमने चर्चा की। पार्टी में मचे घमासान के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी।
बताया जाता है कि पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच के झगड़े को समझाने के लिए सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किया है। पार्टी के गुटबाजी का असर चुनाव पर न पड़े इस पर भी सहमति बनाने और जोड़ दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर अपनी बात रखी थी।