नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर तंज कसा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि खराबी इंजन में है और बदले डिब्बे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यही तो है दुर्दशाजीवी मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की सच्चाई है। वे यहीं पर नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह डाला कि यह कैबिनेट का नहीं बल्कि सत्ता की भूख का विस्तार होने जा रहा है। उनका मानना था कि अगर प्रदर्शन के कांग्रेस के आधार पर कैबिनेट विस्तार होता तो सबसे पहले कई प्रमुख मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ता।
उन्होंने सवाल किया है कि कोरोना महामारी में ‘जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने’ वाले प्रधानमंत्री का अप्रैजल कब होगा? सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री को बलि का बकरा बनाकर प्रधानमंत्री अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते। उनका ट्वीट का सिलसिला लगातार जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का प्रदर्शन नाकामी भरा है, लिहाजा इन्हें हटाया जाना चाहिए।