• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, February 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

किसानों की जीत, सरकार वापस लेगी तीन कृषि कानून

The Radar by The Radar
November 19, 2021
in राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री 14 को संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के खास अवसर पर तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए और देशवासियों से यह कहना चाहता हूं कि हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी।

उन्होंने कहा कि कुछ किसान भाइयों को समझा नहीं पाए। आज गुरुनानक देव का पवित्र पर्व है। ये समय किसी को दोष देने का समय नहीं है। आज पूरे देश को यह बताने आया हूं कि तीन कृषि कानूनों का वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंगे। इसके साथ ही मोदी ने आंदोलन पर बैठे लोगों को प्रकाश पर्व पर घर वापसी की अपील की है।

उन्होंने कहा कि किसानों का कानूनों को समझाने का भरपूरा प्रयास किया गया, अनेक माध्यमों से। लेकिन वह समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि हमने किसानों की बातों और उनके तर्क को समझने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जिन कानूनों पर ऐतराज था उनको समझने में सरकार ने भरपूर कोशिश की। गौरतलब है कि तीनों नए कृषि कानून 17 सितंबर 2020 को संसद से पारित कराया गया था।

इसके बाद से लगातार किसान संगठनों की तरफ से विरोध कर इन कानूनों को वापस लेने की मांग की जा रही थी। किसान संगठनों का तर्क था कि इस कानून के जरिए सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को खत्म कर देगी और उन्हें उद्योगपतियों के रहमोकरम पर छोड़ देगी। जबकि, सरकार का तर्क था कि इन कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र में नए निवेश का अवसर पैदा होगा और किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

सरकार के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी इस पर सहमति नहीं बन पाई। किसान दिल्ली की सीमाओं के आसपास आंदोलन पर बैठकर इन कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

Previous Post

धर्म परिवर्तन अनुमोदन के बिना करें विवाह का पंजीकरण

Next Post

हैदरपुरा एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच

Next Post
हैदरपुरा एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच

हैदरपुरा एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
राष्ट्रीय

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

by The Radar
February 12, 2026
0

बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...

Read more
रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

February 11, 2026
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

February 11, 2026
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved