ग्रीस, पलेखोरी (यूनान) : यूक्रेन के एक मालवाहक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा ग्रीस के कवला शहर के पास हुआ है। रूस द्वारा निर्मित इस टर्बोप्रोप विमान का संचालन मेरिडियन कंपनी कर रही थी। विमान सर्बिया से जार्डन के लिए उड़ान भरी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विमान में आठ लोग सवार थे और इसमें 12 टन सामग्री ले जाई जा रही थी। पायलट ने इंजन में खराबी के कारण आपात लैंडिंग का अनुरोध किया था। लेकिन खराबी बढ़ने के कारण विमान का सिग्नल खो गया था। इंटरनेट पर अपलोड एक वीडियो फुटेज के जरिए सामने आया है कि आग की लपटों से घिरा हुआ विमान लैंडिंग की कोशिश करता है। लेकिन जमीन पर आने से पहले ही उसमें विस्फोट हो जाता है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने फिलहाल विमान के प्रकार को लेकर पुष्टि नहीं की है। अधिकारिक बयानों के मुताबिक हादसे के बाद करीब 15 दमकलकर्मियों और सात दमकल गाड़ियों को राहत कार्य में लगाया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में लोड कार्गो किस प्रकार का था। हालांकि हादसे के बाद मौके पर पहुंची विशेष जांच टीम कार्गो को संवेदनशील सामग्री मान कर आगे की कार्रवाई के अंजाम दे रहे हैं।
सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...
Read more






