हिमाचल, शिमला: हिमाचल प्रदेश के सबसे अधिक कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज सुबह 3:40 बजे इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल (आइजीएमसी) में निधन हो गया है। वे एचडी 7 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे।
दो बार कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद भी लगातार अस्पताल में उपचाराधीन थे व दो दिन से वेंटीलेटर पर थे। पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत कोरोना से ठीक होने के बाद और बिगड़ी थी और उपचार के लिए आइजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके निजी आवास होलीलाज लाया गया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह पहली बार 1983 में मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के अलावा कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे।