नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. सिंह को एम्स के सीएन टावर में इलाज किया जा रहा है। मनमोहन की जांच के लिए दिल्ली एम्स में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है।
इसे वहां के डॉक्टरेक्टर रणदीप गुलेरिया हेड करेंगे। मनमोहन सिंह इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। सिंह को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। पूर्व प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को वैक्सीन की दोनों डोज ली थी।
डॉक्टर मनमोहन सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।