नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का निधन हो गया है। उनका निधन कल रात नई दिल्ली में हुआ। उनके बेटे कुशल मित्रा ने इसकी जानकारी दी। 55 वर्षीय मित्रा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। चंदन मित्रा दो बार राज्यसभा सांसद रहे थे।
पहली बार वह अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक राज्यसभा सांसद रहे। लंबे समय पार्टी में दरकिनार किए जाने क बाद उन्होंने 2018 में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे। वह द पायनियर के संपादक भी थे, लेकिन उन्होंने इस साल जून में अखबार के प्रिंटर और प्रकाशक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। वह एक अच्छे लेखक भी थे। चंदन मित्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा चंदन मित्रा को उनकी बुद्धिमता और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।