सिक्किम, गंगटोक : सिक्किम में तीस्ता नदी में आई बाढ़ के मलबे से नौ सैन्यकर्मियों सहित 33 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 105 से ज्यादा लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान अब भी जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने बताया कि उन्होंने अब तक तीस्ता नदी की नीचे की ओर बहने वाली धारा से 40 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 10 शव की पहचान की जा चुकी है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के मुताबिक बुधवार तड़के बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने 60,870 लोगों को प्रभावित किया है। उसने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अभी तक 2,563 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और सिक्किम के ज्यादातर इलाकों का संपर्क दूसरे राज्यों से टूट गया है। एसएसडीएमए ने बताया कि 105 लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। सिक्किम के पकयोंग जिले में 63, गंगटोक जिले में 20, मंगन में 16 और नामची में छह लोग लापता हैं।
राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला आज
असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में कल आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल...
Read more






