सिक्किम, गंगटोक : सिक्किम के युकसोम शहर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह करीब 4.15 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह युकसोम से 70 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों का कहना है कि इस भूकंप में किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले रविवार दोपहर को असम के नगांव में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर राज्य भूकंप के लिए संवेदनशील क्षेत्र में स्थित हैं और यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






