गुवाहाटी, 15 मई। असम सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी घनश्याम दास को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का सचिव नियुक्त किया।
राज्य के कार्मिक विभाग के सचिव टीपी बरगोहाई ने एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी। दास इससे पहले कृषि विभाग के सचिव थे। वहीं असम प्रशासनिक सेवा (एसीएस) अधिकारी और तिनसुकिया जिला विकास आयुक्त सिमंत कुमार दास का स्थानांतरण करके उन्हें मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा (एसीएस) के एक अन्य अधिकारी देव प्रसाद मिश्रा को मुख्यमंत्री का प्रधान निजी सचिव बनाया गया है। मिश्रा पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव एवं असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। गौरतलब है कि ने 10 मई को हिमंत राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।