असम, ग्वालपाड़ा : असम के ग्वालपाड़ा जिले में पुलिस और सशस्त्र डकैतों के एक गिरोह के बीच हुए एक फायरिंग की घटना में दो डकैतों को मारे जाने की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना जिले अगिया के पास निचिंता गांव में हुई। एक खुफिया जानकारी के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋतुराज दलै के नेतृत्व में खतरनाक डकैत गिरोह को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। जैसे ही अधिकारी उनके पास पहुँचे, उन्हें विपरीत दिशा से गोलीबारी का सामना करना पड़ा। कोई विकल्प न मिलने पर पुलिस की टीम को जवाबी फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। जवाबी कार्रवाई में डकैती गिरोह के दो सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अगिया पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार दास भी इस गोलीबारी की घटना में जख्मी हुए हैं। इसके अलावा दो पीएसओ को भी मामूली चोटे लगी है। पुलिस अधिकारियों ने मारे गए लुटेरों की पहचान अमर थापा और शेख फरीदुल इस्लाम के रूप में की गई है। इस बीच अधिकारियों ने गोलीबारी की घटना स्थल पर पाए गए लुटेरों के गिरोह से संबंधित एक वाहन को अभियान के दौरान जब्त कर लिया गया।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more