उत्तर प्रदेश, गोरखपुर : पुलिस ने विधानसभा का फर्जी पत्र लगाकर शहर में घूम रहे चार वाहनों को जप्त किया है। तीन वाहन मालिकों पर मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी किया है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें एक पूर्व मंत्री का बेटा है। उनमें से एक खुद को संत कबीर नगर जिले के एक विधायक का भतीजा बता रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस के पास लगातार शिकायतें आ रही थी कि विधायक, विधान परिषद सदस्य का फर्जी पत्र लगाकर लोग हूटर बजाकर घूम रहे हैं। इस पर शहर के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस ने अभियान चलाया। इसमें चार वाहन पकड़े गए। बिश्नोई सुबह पुलिस कार्यालय पहुंचे तो वहां एक वाहन दिखा, जिसपर विधानसभा का पत्र और विधायक का स्टीकर लगा था।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






