गुजरात, गांधीनगर : गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने वालों में कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, भनुबेन बाबरिया, कुंवरजी बावलिया, अय्यर मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर, हर्ष सांघवी, जगदीश पांचाल, बच्चू खाबड़, परुषोत्तम सोलंकी, मुकेशभाई पटेल, प्रफुल पानसेरिया,भीखू सिंह जी परमार एवं कुंवरजी हलपति शामिल है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य में एक सीट जीती।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






