गुजरात, जामनगर : मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद तत्काल इसकी जामनगर में आपात लैंडिंग करवाई गई और सुरक्षा दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक अब विमान के अंदर जांच पूरी कर ली गई है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम होने की सूचना महज अफवाह थी। हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार फ्लाइट आज सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच गोवा के लिए रवाना हो सकती है। गौरतलब है कि मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। गोवा एटीसी के पास एक मेल आया, जिसमें विमान में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। विमान की गंभीरता के साथ जांच की गई। इस बीच गोवा एटीसी को मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चार्टर्ड फ्लाइट को गुजरात के जामनगर की ओर मोड़ दिया गया है। विमान आइसोलेशन बे में है और आगे की जांच चल रही है।
भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
मणिपुर, इंफाल : राज्य में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में अपने लगातार...
Read more