हरियाणा, चंडीगढ़ : हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल आशीम घोष ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली। वह बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे। नए राज्यपाल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री समेत कई शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले नवनियुक्त राज्यपाल ने कहा था कि यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और मैं अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। मैं हरियाणा के लोगों की सेवा के लिए पूरी लगन से काम करूंगा। आसिम कुमार मूल रूप से हावड़ा पश्चिम बंगाल से हैं। वे पश्चिम बंगाल भाजपा के मुखिया रह चुके हैं और भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रो. असीम घोष हरियाणा के 19वें राज्यपाल हैं। उनसे पहले बंडारू दत्तात्रेय चार साल तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। इससे बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के राज्यपाल थे। घोष शनिवार को चंडीगढ़ राजभवन पहुंच गए थे। सीएम नायब सैनी, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका चंडीगढ़ पर पहुंचने पर स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि हरियाणा के महान लोगों के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। मुख्यमंत्री और प्रशासन का सहयोग करूंगा, जिससे आमजन को लाभ मिल सके।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






