हरियाणा, चंडीगढ़ : हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। भीषण गर्मी के साथ लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। राज्य के 19 जिलों में वीरवार को 45 डिग्री से ऊपर तापमान रहा। पंचकूला, अंबाला और करनाल में 45 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया। सिरसा में 49.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, सिरसा, हिसार, नारनौल, रोहतक और अंबाला में दिन भर लू चलती रही। लगभग सभी शहरों में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रचंड गर्मी से लोगों को 31 मई से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है। एक जून को ज्यादा जगहों पर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इससे दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही गर्म हवाओं पर भी विराम लगेगा। तीन जून तक गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके आंशिक असर हरियाणा और पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इससे कुछ जगहों पर बारिश होगी। साथ ही हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के दौरान हवाएं पहाड़ों से आएंगी, इससे तापमान में परिवर्तन में आएगा। अभी हवाएं राजस्थान की ओर से आ रही हैं, जो काफी गर्म और शुष्क हैं, जो तापमान बढ़ा रही हैं। अब इन हवाओं में ब्रेक लगेगा।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






