हरियाणा, चरखी दादरी : कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने चरखी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लागू की गई अग्निवीर भर्ती योजना को कांग्रेस सरकार बनते ही कूड़ेदान में डाल देगी। उन्होंने सरकार बनने पर पहली कलम से किसानों का कर्जा माफ करने और महिलाओं के खाते में हर माह 8500 रुपये डालने की घोषणा भी की। उन्होंने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रतयाशी राव दान सिंह के समर्थन में मतदान की अपील करने पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसे। उनकी शुरुआत अग्निवीर भर्ती योजना से हुई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस योजना के नाम पर जवानों को मजदूर बना दिया। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले इस योजना को कूड़ेदान में डालेंगे। इसके बाद उन्होंने किसानों को साधने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। वहीं किसानों का कर्ज माफ करने को लेकर मोदी का कहना है कि इससे उनकी (किसान) आदत बिगड़ जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जितना मोदी सरकार ने अरबपतियों का कर्जा माफ किया है उतना ही कर्ज कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का माफ करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए एमएसपी लाएगी। इतना ही नहीं कर्ज माफी कमिशन भी लाया जाएगा।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






